अग्रवाल को प्रमुख अभियंता मेट्रो रेल का प्रभार
भोपाल
राज्य शासन द्वारा अखिलेश अग्रवाल प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रमुख अभियंता का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में मेट्रो रेल कार्पोरेशन में पदस्थ प्रमुख अभियंता जितेन्द्र कुमार दुबे की सेवाएँ उनके मूल विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को वापस कर दी गयी है।
Source : Agency

पाठको की राय